बता दें कि शो का कॉन्सेपेट कुछ ऐसा है जिसमें शो की जज कुश कपिला और वकील रीतेश देशमुख और वरुण शर्मा गेस्ट्स के साथ हंसी मजाक करते नजर आते हैं। इसी दौरान एक्टर-कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी अमिताभ बच्चन पर एक जोक क्रेक करते हैं, जिसके बाद अभिषेक का पारा चढ़ जाता है। शुरुआत में यह महज मजाक लगता है लेकिन वीडियो में अभिषेक मेकर्स से कहते दिखते हैं, 'मैं बेवकूफ नहीं हूं... ये ज्यादा हो रहा है, मेरे लिए जो कहना है कहो, मैं समझता हूं। लेकिन पेरेंट्स पर नहीं। मुझ तक मजाक रख लेना, पिताजी को लेकर मैं थोड़ा सेंसिटिव हो जाता हूं। वो मेरे पिता हैं, मुझे अच्छा नहीं लगता।'
Adipurush: 'सात दिन के अंदर विवादित सीन हटाएं वरना...', ओम राउत को सर्व ब्राह्मण महासभा ने भेजा नोटिस
जूनियर बच्चन के इस रिएक्शन की सोशल मीडिया पर लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं। उनके फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहां सभी की राय इस पर बटी नजर आती है, कुछ का मानना है कि अभिषेक ने जो भी किया वो ठीक किया। कॉमेडी के नाम पर बड़ों की इज्जत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। लेकिन बहुत से लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट भी मान रहे हैं। उनका मानना है कि शो के प्रोडूसर और अभिनेता टीआरपी के लिए इस तरह के स्टंट करते रहते हैं। यह स्क्रिप्टेड होता है।
KBC 14 Promo Video: केबीसी के मंच पर जया से लिपटकर रोने लगे अमिताभ, अभिषेक ने संभाली हॉट सीट की कमान