छुट्टी मनाकर साथ लौटे अभिषेक-ऐश्वर्या
फैंस दे रहे प्रतिक्रियाएं
एक फैन ने कहा, "दोनों एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं"। एक और फैन ने लिखा, "आखिरकार, मैं खुश हूं कि वे साथ हैं। लोगों को समझना चाहिए कि हर शादी पब्लिसिटी स्टंट के लिए नहीं होती। कुछ लोग अपनी प्राइवेसी को ज्यादा महत्व देते हैं।" एक अन्य फैन ने लिखा, "परिवार के रूप में उन्हें देखकर बहुत खुशी हुई"। एक व्यक्ति ने लिखा, "यह अफवाहों को पूरी तरह से बंद कर देगा।"
इस फिल्म में जल्द दिखेंगे अभिषेक
ऐश्वर्या, आराध्या और अभिषेक का यह वीडियो फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में अभिनेत्री पैपराजी को 'हैप्पी न्यू ईयर' विश करती नजर आ रही हैं। वहीं, अभिषेक ने नमस्ते करके उन्हें शुभकामनाएं दीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्दी फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और सुहाना खान भी हैं।
संबंधित वीडियो