फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्दे पर धूम मचाएगी अभिषेक-ऐश्वर्या की जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की हॉट जोड़ियों में से एक एश्वर्या और अभिषेक बच्चन की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर धूम मचा सकती है। दोनों को लेकर मीडिया गुरू प्रहलाद कक्कड़ हैप्पी एनिवर्सरी नाम की फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म में एश्वर्या राय और अभिषेक की जोड़ी जहां मुख्य भूमिका में होगी वहीं सुष्मिता सेन सहायक अभिनेत्री के रूप में फिल्म से जुड़ेंगी। खबर है कि फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले भी यह जोड़ी गुरू, कुछ ना कहो, सरकार राज, कुछ न कहो, रावण, ढ़ाई अक्षर प्रेम के, उमराव जान आदि में पर्दे पर दिख चुकी है। फिल्म शादी के बाद के पति-पत्नी के संबंधों पर आधारित होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

सलमान के बहनोई आयुष शर्मा करेंगे फिल्मों में काम?

सलमान के भाई अरबाज खान का कहना है कि उनके बहनोई आयुष शर्मा अभिनेता बनना चाहते हैं। सलमान की बहन अर्पिता की शादी अभी हाल ही में आयूष के साथ हुई है। एक्टर-प्रोडयूसर अरबाज खान कहते हैं कि लेकिन वह यह नहीं जानते कि ऎसा कब और कैसे होगा।

जब अरबाज से यह पूछा गया कि क्या अर्पिता के पति बॉलीवुड में आने के इच्छुक हैं? अरबाज ने कहा, "आयुष बहुत आकर्षक हैं। उनकी फिल्मों में दिलचस्पी है और वे अभिनेता बनना चाहते हैं। उनकी लॉचिंग कब और कैसे होगी, इस बारे में हम नहीं जानते। मैं उनके अच्छे भाग्य की कामना करता हूं। देखना होगा क्या होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें