फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीके' सौ करोड़ के टॉप टेन क्लब में हुई शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान की फिल्म पीके ने अपने पहले सोमवार को ही सौ करोड़ के आंकाड़ों को पार कर दिया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 117.61 करोड़ रुपए कमा चुकी है। फिल्म पीके ने यह कमाई कई विवादों के बावजूद किया है। फिल्म की नजर अब दौ करोड़ के आंकड़ों पर जम गई हैं।
विज्ञापन


हांलाकि कमाई के मोर्चे पर इस फिल्म के सामने अगले हफ्ते तक कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इसलिए इस प्रदर्शन के लगातार बढ़ने की आशा है। इसका मुख्य कारण क्रिसमस की छूट्टियां भी हैं।

आमिर खान की धूम 3 सबसे कम समय में सौ करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसने महज तीन दिनों में सौ करोड़ से ज्यादा कमाए थे। पीके आमिर खान की चौथी फिल्म है जिसने सौ करोड़ के क्लब में जगह बनाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

क्या 'पीके' बन पाएगी तीन सौ करोड़ के पहली इंट्री

रिलीज के चौथे दिन आमिर खान की पीके ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। लेकिन खास बात यह है कि जब सोमवार को ज्यादातर फिल्मों का कलेक्शन वीकएंड के मुकाबले बुरी तरह गिरता है, वहीं पीके का बिजनेस 20 करोड़ से ऊपर रहा है। पीके ने सोमवार को लगभग 22.40 करोड़ रुपये की कमाई की है।

वैसे फिल्म के प्रचार-प्रसार, रिव्यू और दर्शकों में फिल्म को लेकर ‌बनी हुई उत्सुकता कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इन आंकड़ों से यह भी स्पष्ट हो गया है कि फिल्म पीके दौ सौ करोड़ के क्लब में तो आराम से शामिल हो जाएगी लेकिन यह कहना अब भी मुश्किल है कि आमिर की फिल्म के नाम तीन सौ करोड़ की पहली इंट्री दर्ज होगी की नहीं। इसकी अभी अटकलें ही लगाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें