मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान की ही दोस्ती थी, जो कि शुरू से अंत तक घर में बनी रही। पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे का साथ देखने को मिला, लेकिन उनके बीच टीचर और स्टूडेंट वाला बॉन्ड ज्यादा था। खैर। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के फिनाले के एक दिन पहले ही अभिषेक मल्हान को डेंगू हो गया। जिस कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। शो तो वह जीत नहीं सके लेकिन लाखों हिंदुस्तान को अपना कायल जरूर कर दिया। अब उनसे मिलने के लिए मनीषा रानी हॉस्पिटल पहुंचीं।