अभिजीत ने पॉडकास्ट में की थी टिप्पणी
महात्मा गांधी के लिए कही ये बात
पॉडकास्ट के दौरान अभिजीत भट्टाचार्य ने संगीतकार आरडी बर्मन की तुलना गांधी जी से करते हुए कहा, "जैसे महात्मा गांधी देश के पिता थे, वैसे ही आर डी बर्मन संगीत की दुनिया में देश के पिता थे।" उन्होंने आगे कहा, "महात्मा गांधी पाकिस्तान के लिए राष्ट्रपिता थे, भारत के लिए नहीं।"
वकील ने जताई आपत्ति
यह कानूनी नोटिस मनीष देशपांडे और अन्य विधि छात्रों की ओर से भेजी गई है। इसमें गायक पर अपने बयान में सीमा पार करने का आरोप लगाया गया है। गांधी जी की भूमिका को बताते हुए, असीम सरोडे ने कहा, "गांधी जी ने हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए अथक प्रयास किए और विभाजन का विरोध करते हुए कहा था कि 'विभाजन को मेरे शव के ऊपर से ही स्वीकार करना होगा।' वकील ने गांधी जी की वैश्विक पहचान को भी रेखांकित करते हुए कहा कि 150 से अधिक देशों ने गांधी जी की श्रद्धांजलि में डाक टिकट जारी किए हैं।
नोटिस में माफी की मांग
कानूनी नोटिस में अभिजीत से लिखित माफी की मांग की गई है। इसमें ये भी कहा गया है कि अगर वह माफी नहीं मांगते, तो उनके खिलाफ आपराधिक मामला दायर किया जाएगा। नोटिस में कहा गया है कि ऐसे बयान लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं और उन्हें भ्रामक जानकारी दे सकते हैं।" अब तक गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने कानूनी नोटिस का जवाब देने के लिए कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।