इस फिल्म में नजर आएंगे अभय वर्मा
अभय वर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘लाइकी लाइका’ और ‘दिलकशी’ के अलावा वह शाहरुख खान की अगली बड़ी फिल्म ‘किंग’ में भी नजर आएंगे। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसमें शाहरुख एक अनुभवी असैसिन के रोल में दिखेंगे, जो खतरनाक क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड में काम करता है।
'किंग' फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी, जो उनकी ट्रेनी का किरदार निभा रही हैं और इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी और अनिल कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
ये भी फिल्म- ‘बार-बार करता रहा किस’, प्रिया बापट ने शेयर किया चौंकाने वाला अनुभव; को-एक्टर के गलत व्यवहार का किया खुलासा
शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और सिद्धार्थ आनंद की मारफ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म अपनी बड़ी स्टारकास्ट, शानदार लोकेशन्स और जबरदस्त एक्शन के चलते पहले से ही सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।