अभय देओल के होम प्रोडक्शन की फिल्म वन बाय टू में उनकी रियल लाइफ गर्लफ्रेंड प्रीति देसाई हीरोइन हैं।
कई लोगों ने सवाल उठाए हैं कि क्या अभय ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रमोट करने के लिए अपनी फिल्म में लिया है या उन्हें किरदार को ध्यान में रखकर कास्ट किया गया है?
इसका जवाब अभय ने तो नहीं दिया है, लेकिन प्रीति का कहना है कि इस रोल को साइन करने से पहले बाकायदा उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी। जब उन्हें अपनी भूमिका में दम दिखा, तभी उन्होंने इसे अभिनीत करना स्वीकार किया।
इस बारे में अभय का यह जरूर कहना है कि प्रीति का चुनाव फिल्म की निर्देशक देविका भगत ने किया है, उन्होंने नहीं। जब प्रीति से यह पूछा गया कि वे अभय के साथ अपना घर कब तक बसाएंगी?
तो उनका जवाब था कि पहले वे अपना कैरियर बना लें। इसके बाद शादी भी होगी और बच्चे भी होंगे।