फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इस फिल्म के लिए बेहिसाब दुआएं मिलीं’, अभय देओल ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के 15 साल पूरे होने पर हुए भावुक

Wed, 15 Jul 2026 07:03 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhay Deol On 15 Years Of ZNMD: 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के 15 साल पूरे होने पर एक्टर अभय देओल ने एक खास पोस्ट साझा किया। जानिए फिल्म के लिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का एक सीन - फोटो : इंस्टाग्राम-@abhaydeol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर अभय देओल अपनी फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के 15 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके पूरी टीम के साथ काम करने की यादें ताजा कीं। एक्टर ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें फिल्म की बाकी कास्ट भी नजर आ रही है। इसके साथ ही एक्टर ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि इस फिल्म से उन्हें कितना प्यार मिला है।

इस प्यार और मौके के लिए शुक्रिया

विज्ञापन

अभय देओल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म के सेट की तस्वीरें और अपने को-स्टार्स ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, कैटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन के साथ यादगार पल शेयर किए। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हमने काम किया, मस्ती की, रोए और हंसे, दिल की बातें कहीं और शानदार दर्शकों से जुड़े।

इस फिल्म के लिए मुझे कितनी दुआएं मिली हैं, इसका कोई हिसाब नहीं है। इस मौके और प्यार के लिए शुक्रिया, 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के 15 साल!’ उन्होंने इतने साल तक फिल्म को सपोर्ट करने के लिए मेकर्स और दर्शकों का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन



कल्कि ने भी शेयर की पोस्ट
2011 की इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने भी फिल्म की रिलीज के 15 साल पूरे होने पर खास पोस्टर्स शेयर किए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ZNMD - धूप, जवानी, सांस और यादों के लिए शुक्रिया। उम्मीद है ये आने वाली पीढ़ियों तक बनी रहेंगी!’


विज्ञापन

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में गिनी जाती है 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' 
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' 15 जुलाई, 2011 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अभय देओल, फरहान अख्तर, कटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

फिल्म की कहानी तीन दोस्तों की कहानी है, जो साथ में एक ट्रिप पर निकलते हैं। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने शानदार कमाई की थी। फिल्म को हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में गिना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें