मनोरमा सिक्स फीट अंडर
यह एक रहस्यमयी थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें अभय मुख्य भूमिका में थे। कहानी एक रहस्यमयी महिला मनोरमा की मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में अभय ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था।
ओए लकी! लकी ओए!
दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी डार्क कॉमेडी फिल्म 'ओए लकी! लकी ओए!' अभय के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। इसमें उन्होंने लविंदर सिंह उर्फ लकी का किरदार निभाया, जो एक चालाक चोर है। फिल्म लकी के चोरी के कारनामों और उसके जीवन की उलझनों को हास्य और व्यंग्य के साथ पेश करती है।
देव डी
अनुराग कश्यप की 'देव डी' अभय के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। यह शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास 'देवदास' का आधुनिक रूपांतरण थी। अभय ने इसमें देव का किरदार निभाया था। इस फिल्म वह एक ऐसा युवा के रूप में दिखे थे जो प्यार में मिली नाकामी के बाद नशे में डूब जाता है और खुद को तबाह करने के रास्ते पर चल पड़ता है। फिल्म की कहानी और संगीत से साथ अभय की जबर्दस्त अदाकारी दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रही थी।
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
- फोटो : यूट्यूब
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
जोया अख्तर की यह फिल्म एक दोस्ती और खुद को तलाश करने की कहानी थी। इस फिल्म में अभय ने कबीर की भूमिका निभाई थी। कबीर एक आर्किटेक्ट है, जो अपने दो दोस्तों (ऋतिक रोशन और फरहान अख्तर) के साथ स्पेन में बैचलर ट्रिप पर जाता है। फिल्म जिंदगी को भरपूर जीने और रिश्तों की गहराई को बयां करती है।
चक्रव्यूह
प्रकाश झा की इस राजनीतिक थ्रिलर में अभय ने कबीर नाम के एक पुलिस मुखबिर की भूमिका निभाई, जो बाद में नक्सलियों के साथ शामिल हो जाता है। फिल्म सामाजिक अन्याय, भ्रष्टाचार और नक्सलवाद जैसे गंभीर मुद्दों पर आधारित थी। इस फिल्म में अभय ने अपने किरदार को बखूबी निभाया था।
आइए अभय देओल के खानदान के बारे मे ंजान लेते हैं...