फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masaba Gupta: मसाबा ने ईको फ्रेंडली तरीके से मनाई बिटिया के साथ पहली होली, फैंस के साथ शेयर कीं झलकियां

Fri, 14 Mar 2025 11:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Masaba Gupta: शुक्रवार 14 मार्च को होली की खूब रौनक रही है। सितारे अपने त्योहार के जश्न की झलक फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। मसाबा ने भी बेटी के साथ पहली होली की तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
मसाबा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीना गुप्ता की बेटी मसाबा के लिए इस बार होली का त्योहार काफी खास रहा है। बिटिया के साथ यह उनकी पहली होली जो है। बीते वर्ष अक्तूबर में मसाबा मां बनीं और पहली संतान के रूप में बिटिया का स्वागत किया। घर में बेटी के आने से उनकी जिंदगी में खुशियों के रंग जुड़ गए हैं। होली पर उन्होंने बेटी के साथ पहली होली खास अंदाज में मनाई।

विज्ञापन


Varun Dhawan: धूम मचाने को तैयार 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का होली सॉन्ग, वरुण ने साझा किया बीटीएस वीडियो

मसाबा गुप्ता ने शेयर कीं तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
बिटिया के साथ खास रही पहली होली
मसाबा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बिटिया मातारा के साथ ( Matara) के साथ पहली होली के जश्न की झलकियां शेयर की हैं। उन्होंने ईको फ्रेंडली अंदाज में बिटिया के साथ होली खेली। मसाबा ने मातारा की झलक शेयर की है। हालांकि, तस्वीर में बेबी गर्ल का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन, यह देखा जा सकता है कि बेटी के साथ मसाबा ने फूलों से होली खेली है।
 

मसाबा गुप्ता ने शेयर की ये तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
पसंदीदा खाने का लिया जायका
मसाबा ने पोस्ट के साथ लिखा है, 'मातारा की पहली होली फूलों वाली'। आगे लिखा है, 'कढ़ी चावल, आलू भिंडी, चने और मिर्च का अचार। आप सभी को होली की शुभकामनाएं। आज कम से कम तीन प्लेट चाट जरूर खाएं'। बता दें कि मसाबा गुप्ता और उनके पति सत्यदीप मिश्रा ने 11 अक्तूबर 2024 को बेटी का स्वागत किया। बता दें कि मसाबा एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं।

Salman Khan: 'सिकंदर' के सेट पर सलमान खान ने बच्चों के साथ खेली होली, फिल्म के लिए डबिंग करते भी दिखे भाईजान
विज्ञापन

2023 में सत्यदीप मिश्रा से रचाई शादी
मसाबा ने अपनी बिटिया का नाम मातारा रखा है। यह नाम 9 हिंदू देवियों की दिव्य स्त्री ऊर्जा का प्रतीक है, जो उनकी शक्ति और ज्ञान पर आधारित है। मसाबा, नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं। मसाबा ने साल 2015 में निर्माता मधु मंटेना से शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई। साल 2018 में मसाबा और मधु मंटेना का तलाक का हो गया। इसके बाद मसाबा ने 27 जनवरी 2023 को सत्यदीप मिश्रा से शादी रचाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें