वीडियो में देखा जा सकता है कि अब्दु रोजिक मन्नत के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्हें आई लव शाहरुख खान कहते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में अब्दु को ब्लैक जैकेट और टी-शर्ट में देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अब्दु ने लिखा, ''मेरा आखिरी सपना भारत में पूरा होना है। शाहरुख खान मैं आपका इंतजार कर रहा हूं ब्रो।'' बता दें कि बिग बॉस से अब्दु का सफर अब खत्म हो चुका है। उन्होंने अपने कमिटमेंट्स की वजह से इस शो से वॉलेंट्री एग्जिट लिया था। फिलहाल वह मुंबई में हैं। हाल ही में वह बिग बॉस के मंच पर सलमान खान केे साथ भी नजर आए थे। शो पर अब्दु अपने गाने को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे।
Athiya Shetty: क्या है अथिया-केएल राहुल को 50 करोड़ का तोहफा मिलने का सच? शेट्टी परिवार ने दिया दोटूक जवाब