पिछले सप्ताह रिलीज हुई 'एबीसीडी-2' ने विश्वभर में 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। हालांकि अभी फिल्म को रिलीज हुए पूरा एक हफ्ता भी नहीं हुआ है। लेकिन फिल्म की ओवरसीज कमाई 108 करोड़ हो गई है।
फिल्म ने भारत में भी 92.85 करोड़ की कमाई कर ली है। ऐसे में भारत में भी फिल्म के पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ की कमाई पार कर लेने की उम्मीद है। ये जानकारी ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी है।
ये है तरण आदर्श का ट्वीट
#ABCD2 crosses ₹ 100 *gross* in less than 1 week WORLDWIDE... India gross ₹ 92.85 cr + Overseas gross ₹ 1.8 mn [₹ 11.45 cr]. SUPERB!— taran adarsh (@taran_adarsh) June 25, 2015