बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहीं मनारा का कहना है कि उन्होने प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा से बहुत सीखा है। फिल्म 'जिद' से कैरियर शुरू करने वाली मनारा प्रियंका और परिणीति की दूर की रिश्ते से बहन हैं।
आईएनएस से बातचीत में मनारा कहती हैं कि 'निश्चित रूप से मैने अपनी बहनों के तजुर्बे से बहुत सीखा है। मैने इन दोनो अभिनेत्रियों से खुद को फिल्म इंडस्ट्री में संभालना और बॉलीवुड के दूसरे सितारों से कैसे पेश आना है ये भी सीखा है।'
फिल्म 'जिद' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली मनारा कहती हैं कि फिल्मों में सफलता के लिए कड़ी मेहनत के साथ आपकी किस्मत भी एक अहम रोल अदा करती है। मनारा ने तेलुगु फिल्मों से अपने कैरियर की शुरूआत की थी।
हाल ही में मनारा ने फिर से एक तेलुगु फिल्म साइन की है। खबर है कि मनारा एक हिन्दी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। हालांकि वो किस फिल्म में काम कर रही हैं इसको लेकर मनारा ने कोई जवाब नहीं दिया।