अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार नोरा फतेही सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'बाजार' में भी अपना आइटम नंबर दिखाएंगी। बताया जा रही है कि 'बाजार' में नोरा फतेही और निखिल आडवाणी के साथ काम करती नजर आएंगी। पता हो कि 'दिलबर' गाने में भी इन दोनों ने साथ काम किया था। बताया जा रहा है कि 'बाजार' के लिए नोरा फतेही अगस्त में शूटिंग शुरू करेंगी। आपको बता दें कि नोरा फतेही बैली डांस के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। उनके बैली डांस के लाखों दीवाने हैं।