फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्बास-मस्तान की जोड़ी फिर दिखाएगी थ्रिलर और सस्पेंस का मसाला, कोरियन फिल्म का बनाएंगे रीमेक

Fri, 20 Jul 2018 04:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मों में शानदार थ्रिलर और सस्पेंस का मसाला डालने वाले बेहतरीन निर्देशक अब्बास-मस्तान की जोड़ी एक बार फिर से एक शानदार फिल्म के साथ वापसी करने वाली है। जी हां मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड की इस दिग्गज जोड़ी ने कोरियन ड्रामा फिल्म ‘टनल’ का हिंदी रीमेक बनाने का फैसला किया है। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अपने देश में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। ‘टनल’ की शानदार सफलता को देखते हुए अब अब्बास-मस्तान ने इसका हिंदी रीमेक बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए यह जोड़ी बेहतरीन स्टारकास्ट के साथ परदे पर वापसी करेगी। बताया जा रहा है कि स्टारकास्ट फाइल होते ही इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग को शुरू कर दिया जाएगा। पता हो कि अब्बास-मस्तान ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म 'रेस' इस जोड़ी की ही देन है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं बात करें कोरियन फिल्म ‘टनल’ की कहानी की तो यह फिल्म पिता और बेटी की कहानी पर आधारित फिल्म है। इस कहानी में एक पिता काम से घर लौटते हुए अपनी बेटी के लिए बर्थडे केक ले जाता है। इस दौरान वह एक टनल में फंस जाता है। इसके बाद फिल्म की कहानी में कई ट्विस्ट देने को मिलते हैं। बात करें अब्बास-मस्तान की आखिरी फिल्म की तो उनके निर्देशन में आखिरी फिल्म 'मशीन' बनी थी। लेकिन कमजोर स्टारकास्ट होने के नाते यह फिल्म दर्शकों के दिलों को नहीं जीत सकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें