ये तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड के दंबग सलमान ने कई नयू कर्मस को बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका दिया है। ऐसा ही एक मौका जल्द ही उनके जीजा आयुष को भी मिलने वाला है।
पढ़ें- माइकल जैक्सन के फैंस के लिए खुशखबरी, कहीं जाने की जरूरत नहीं अब दिल्ली में दिखेंगे
बता दें कि सलमान अपने जीजा आयुष शर्मा को अपने ही प्रोडक्शन हाउस की एक रोमांटिक फिल्म से लांच करने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर आयुष शर्मा के एक फैसले ने सलमान को परेशानी में डाल दिया है।
दरअसल सलमान खान इस फिल्म में आयुष शर्मा के साथ मौनी रॉय को लेना चाहते हैं लेकिन आयुष ने मौनी के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए मना कर दिया है। आयुष चाहते हैं कि उनकी पहली फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की कोई बड़ी एक्टर हो ताकि लोगों को फिल्म में नयापन देखने को मिले ।