बॉलीवुड के क्यूट स्टार किड्स की लिस्ट में शुमार नन्हें तैमूर अली खान एक बार फिर अपनी क्यूटनेस के जलवे बिखेरते नजर आ रहे हैँ। हांलाकि इस बार तैमूर अकेले नहीं हैं तुषार कपूर के बेटे लक्श्या कपूर भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं।
पढ़ें- आंध्र की राजधानी का डिजायन तैयार करेंगे राजामौली, क्या माहेष्मति जैसा होगा भव्य?
दोनों ही बच्चों की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल तैमूर अपने दोस्त लक्श्या से मिलने तुषार कपूर के घर पहुंचे हुए थे। यहां दोनों कूपर बेटे एक दूसरे के साथ मजे से खेलते नजर आये।
Three's company! #kidzoned #playdate #nurseyrhymes #thewheelsonthebus #johnyjohnyyespapa
A post shared by Tusshar (@tusshark89) on Sep 14, 2017 at 8:17pm PDT
तुषार ने दोनो बच्चों की फोटो लेकर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'थ्री कंपनी'। बता दें तैमूर ने इस फोटो में रेड टी शर्ट और ब्लैक रंग की पैंट पहनी हुई हैं।
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में बने रहते हैं। तैमूर की इस लेटेस्ट फोटो को देखकर कोई भी कह सकता है कि तुषार और करीना की दोस्ती की ही तरह ये नन्हें स्टार भी अपने आने वाले समय में अच्छे दोस्त साबित होंगे।
तुषार कपूर ने करीना कपूर के साथ साल 2001 में आई ‘मुझे कुछ कहना है’ से अपना डेब्यू किया था। जिसके बाद भी उन्होंने अपनी दोस्ती को बनाए रखा।