फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आत्मा' के साथ इस सप्ताह देखिए 'रंगरेज' और 'सोना स्पा'

Wed, 20 Mar 2013 01:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यह सप्ताह अलग-अलग तरह की फिल्मों वाला है। कॉमेडी और रोमांटिक फिल्म के साथ दर्शकों के लिए सस्पेंस और भुतही फिल्म भी उपलब्ध होगी। दो फिल्में शुक्रवार को तो एक फिल्म गुरुवार को रिलीज होगी।
विज्ञापन


निर्माता-निर्देशक वाशु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी की फिल्म 'रंगरेज' गुरुवार को रिलीज हो रही है। यह फिल्म साउथ की एक हिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म की कहानी दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है।

भुतही फिल्म 'आत्मा' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है। बिपाशा बसु के साथ नवाजुदीन शिद्दकी इस फिल्म में नजर आएंगे। यह एक भुतही फिल्म होगी। फिल्म के प्रोमो काफी डरावने हैं।
विज्ञापन


'सोना स्पा' नाम की एक अलग तरह की फिल्म भी इसी शुक्रवार रिलीज होगी। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे स्पा चलाने वाली कुछ लड़कियां नींद का सौदा करती हैं। वह पैसा लेकर दूसरे के बदले सोती हैं, ताकि दूसरा रात में भी काम कर सके। इस तथ्य को फिल्म में खूबसूरती से फिल्माया गया है। नसीरुदीन शाह मुख्य भूमिका में दिखेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें