महेश भट्ट की सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' की सीक्वल फिल्म 'आशिकी 2' 10 मई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का पोस्टर जारी हो गया है।
'आशिकी' की तरह 'आशिकी 2' का भी पोस्टर डिजाइन किया है। फिल्म के नायक और नायिका के चेहरे कोट से ढके हुए हैं। ऐसा पोस्टर 'आशिकी' फिल्म का भी आया था।
इस पोस्टर और पुरानी आशिकी फिल्म के पोस्टर में बस नायिका की स्कर्ट की लंबाई का फर्क है। बाकी सारी चीजें वैसी ही रखी गयी हैं।
10 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्देशन मोहित शूरी करेंगे। आदित्य रॉय कपूर और श्रृद्घा कपूर इस फिल्म के लीड रोल में हैं।
श्रृद्घा कपूर, शक्ति कपूर की बेटी हैं और वह इसके पहले 'लव का द इंड' फिल्म कर चुकी हैं। आदित्य राय कपूर इसके पहले 'गुजारिश', 'लंदन ड्रीम्स' और 'एक्शन रिप्ले' फिल्म में काम कर चुके हैं।
'आशिकी' फिल्म में लीड रोल राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने किया था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।