फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मस्तराम' और 'उनकी कहानी' अब फिल्मी पर्दे पर

Tue, 02 Apr 2013 06:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील कहानियों के लेखक मस्तराम पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म में मस्तराम के साथ उनकी कहानियों के पात्रों को भी दिखाया जाएगा। फिल्म में मस्तराम के लेखक बनने के किस्से को भी दर्शक देख सकेंगे।
विज्ञापन


'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के सह-लेखक अखिलेश जायसवाल फिल्म 'मस्तराम' के साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। यह फिल्म एक अश्लील लेखक के बारे में है। बकौल जायसवाल, यह एक 'काल्पनिक जीवनी' है।

जायसवाल ने इस फिल्म के लिए राहुल बग्गा और ताशा बेरी के साथ एक टीम बनाई है। उन्होंने कहा, "उत्तर भारत में मस्तराम के नाम से अश्लील किताबें बेची जाती हैं। मेरी फिल्म इस लेखक की काल्पनिक जीवनी पर आधारित है। मैंने यह बताने की कोशिश की है कि कैसे वे 'मस्तराम' के लेखक बने।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जायसवाल ने कहा कि इस लेखक की किताबें सदा से मेरे लिए कुतूहल के विषय रही हैं। ऐसा कई लाखों लोगों के साथ हो सकता है।

उन्होंने कहा, "मैं किशोरावस्था में मस्तराम को पढ़ा करता था। मैं ताज्जुब करता था कि आखिर यह शख्स कौन है? वह अपने परिवार को क्या बताता होगा?"

जायसवाल ने कहा, "हमेशा से उनकी ख्वाहिश लेखक बनने के बजाय निर्देशक बनने की रही। यदि आप लेखक हैं, तो आप एक निर्देशक बन सकते हैं।"

जायसवाल इस साल के अंत में इस फिल्म को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें