Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : amar ujala mumbai
लंबे समय से ऐश्वर्या की आने वाली कुछ फिल्मों को लेकर भी चर्चा चल रही है इसे लेकर पूर्व विश्व सुंदरी ने थोड़ा घुमा फिराकर जवाब दिया। सबसे पहले उन्होंने यह हिंट दिया कि वह मणिरत्नम के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं हालांकि इस फिल्म कहानी क्या होगी और उनका कैसा किरदार होगा इस बारे में ऐश्वर्या ने कुछ भी नहीं बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब दर्शक इस फिल्म को देखेंगे तो उन्हें सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा। वहीं अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म गुलाब-जामुन में साथ काम करने की खबरों पर ऐश्वर्या ने चुप्पी साधी रखी और कुछ भी बताने से मना कर दिया।
वहीं स्टूडियो एंटरटेनमेंट, डिज्नी इंडिया के हेड बिक्रम दुग्गल ने कहा कि पिछले कुछ सालों से हम लगातार डिज्नी की फिल्मों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी फिल्में पूरी तरह से पारिवारिक, सकारात्मक और प्रेरित करने वाली होती हैं बावजूद इसके हम ज्यादातर अंग्रेजी भाषा के दर्शकों तक सीमित रह जा रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए हमें क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में डब करने की जरूरत थी जिसके ओर हम लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए हमें अच्छे और बड़े कलाकारों की जरूरत है। द लॉयन किंग के लिए शाहरुख और मलेफिसेंट के लिए ऐश्वर्या की आवाज में डबिंग कराना इसी सोच का एक हिस्सा है।
फिल्म के ट्रेलर से भी इस बारे में बहुत कुछ पता नहीं चलता है। दर्शकों के मन में सिर्फ उत्सुकता होती है जिसका निवारण वह सिर्फ फिल्देम खने के बाद ही कर सकते हैं। वहीं ऐश्वर्या ने बताया कि हाल में उन्होंन यह फिल्म अपनी बेटी आराध्या के साथ देखी है। उन्होंने कहा, जब मैंने अराध्या को इस बारे में बताया तो वही बहुत खुश हुई। फिल्म देखने के बाद उसकी उत्सुकता साफ झलक रही थी। फिल्म के हिंदी ट्रेलर में उसे मेरा लुक पसंद आया।
फिल्म की कहानी की बात करें तो मिस्ट्रेस ऑफ एविल की कहानी मलेफिसेंट और प्रिंसेस औरोरा की कहानी है। पिछले पार्ट में मलेफिसेंट, प्रिंसेस की हिफाजत करती दिखी थी ताकि प्रिंसेस वह सबकुछ ना देखना पड़े जो उन्होंने देखा है। वहीं इस पार्ट में दिखाया जाएगा कि किस तरह प्रिंसेस औरोरा और प्रिंस फिलिप की सगाई से मलेफिसेंट की जिंदगी में खलबली मच जाती है और वह उग्र रूप धारण कर लेती हैं।
पढ़ें: मिर्जापुर 2 के मोशन पोस्टर से लेकर रॉबर्ट डाउनी जूनियर की नई फिल्म तक, पढ़ें पांच खबरें