फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aankhon ki Gustaakhiyan: दर्शक इस दिन देख पाएंगे विक्रांत-शनाया की ‘आंखों की गुस्ताखियां’, नोट कर लीजिए तारीख

Wed, 30 Apr 2025 07:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aankhon ki Gustaakhiyan Release Date Out: फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी और शनाया कपूर नजर आएंगे।
विज्ञापन
शनाया कपूर-विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे। इनकी फिल्म का नाम है 'आंखों की गुस्ताखियां'। यह शनाया की डेब्यू फिल्म है। आज बुधवार 30 अप्रैल को इस फिल्म की रिलीज डेट से परदा हट गया है। विक्रांत और शनाया की 'आंखों की गुस्ताखियां' दर्शक इसी साल परदे पर देख पाएंगे। जानिए तारीख...

विज्ञापन

शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shanayakapoor02
मेकर्स ने साझा की जानकारी
शनाया कपूर चर्चित स्टारकिड हैं। वे संजय कपूर की बेटी हैं और अनिल कपूर की भतीजी हैं। बेशक शनाया ने अभी रुपहले पर्दे पर दस्तक नहीं दी है, लेकिन वे लाइमलाइट में खूब रहती हैं। उनकी डेब्यू फिल्म का दर्शक इंतजार कर रहे हैं, जिसकी रिलीज डेट का भी आज 30 अप्रैल को एलान हो गया है। जी स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को अपडेट दिया है।
 

आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : इंस्टाग्राम
मॉनसून में देगी दस्तक
फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' मॉनसून में रिलीज होगी और तारीख है 11 जुलाई 2025। जी स्टूडियोज ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'इस मॉनसून सिर्फ फिसलिए मत, बल्कि प्यार को भी महसूस करिए। फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां के साथ। आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है 11 जुलाई 2025 को'।
विज्ञापन

जुलाई में रिलीज होगी 'आंखों की गुस्ताखियां' - फोटो : इंस्टाग्राम
रोमांटिक लव स्टोरी है फिल्म
इस फिल्म को जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स बना रहे हैं। यह रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है, जिसमें दर्शकों को प्यार और इमोशंस के साथ दोनों सितारों की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इस फिल्म का संगीत विशाल मिश्रा ने तैयार किया है। 'आंखों की गुस्ताखियां' का निर्देशन संतोष सिंह करेंगे। फिल्म को निरंजन अयंगर और मानसी बागला ने लिखा है। 



ये खबरें भी पढ़ें:

Romeo S3: रोमियो एस3 का फर्स्ट लुक आया सामने, पोस्टर में बंदूक-ब्लॉस्ट के बीच हीरो संग दिखी ये एक्ट्रेस

Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने दिलचस्प किरदारों से जीता है दर्शकों का दिल, 'द रॉयल्स में' जल्द नजर आएंगी

The Bhootnii: ‘द भूतनी’ के इवेंट में संजू बाबा ने साझा किया डरावना अनुभव, इन सेलिब्रिटीज ने भी देखे हैं भूत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें