फिल्म निर्देशक आनंद एल राय कोरोना से संक्रमित हो गए हैं जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। आनंद एल राय ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बुधवार को ही फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग पूरी की है।
49 वर्षीय निर्देशक ने ट्वीट कर बताया कि ‘आज मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव निकला है। बस आपको बताना चाहता हूं कि मुझे कोई लक्षण महसूस नहीं हो रहा है और मैं ठीक हूं। अधिकारियों के निर्देश के बाद मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। जो कोई भी पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं उन्हें सलाह है कि वह खुद को क्वारंटीन में रखे और सरकार द्वारा बताए गए नियमों का पालन करें। समर्थन के लिए धन्यवाद।‘