फिल्म 'पीके' में एलियन बने आमिर खान अब अपनी अगली फिल्म में पहलवान के रोल में नजर आएंगे। आमिर खान हरियाणा के पहलवान महावीर फोगाट का रोल पर्दे पर निभाने जा रहे हैं। आमिर ने भी इस बात की पुष्टि अपने बयान में कर दी है। फिलहाल तो आमिर 'पीके' की रेकॉर्ड तोड़ सफलता को सेलिब्रेट करने में व्यस्त हैं।
खबर है कि आमिर खान ने फिल्म कुश्ती के लिए हामी भर दी है। यह फिल्म रियल लाइफ घटनाओं पर आधारित है। आमिर हरियाणा के पहलवान महावीर फोगाट का रोल निभाएंगे। महावीर पहलवान थे। उन्होंने अपनी बेटियों गीता और बबिता को कुश्ती की ट्रेनिंग दी। इन बहनों ने कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में मेडल जीत देश का नाम रोशन किया। महावीर के संघर्ष को ध्यान में रखकर ही कुश्ती की कहानी रची गई है।