फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले पीके ने कमाए 85 करोड़!

विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली आमिर खान की फिल्म पीके ने अपने सेटेलाइट अधिकार बेच दिए हैं। फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने यह टीवी राइट 85 करोड़ में बेचे हैं। ऐसे उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अब 300 करोड़ के क्लब में भी पहुंच सकती है।
विज्ञापन


टीवी के राइट 85 करोड़ में बिकने के साथ फिल्म के गानों के राइट भी शामिल है। इस फिल्म के अलावा धूम 3 और चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म के राइट करोड़ों में बिके थे। कमल हसन की फिल्म विश्वरूपम इसलिए विवादों में आ गई थी कि उसने टीवी चैनलों को अपनी फिल्म उसे दिन दिखाने की छूट दे दी थी जिस दिन फिल्म रिलीज हो रही थी।
विज्ञापन

अभी पोस्टरों की चर्चाएं

आमिर खान की फिल्म पीके लगातार चर्चाओं में है। इस फिल्म की चर्चा के पीछे फिल्म के पोस्टर हैं। एक महीने पहले जब पीके का पहला पोस्टर आया था तो मानों फिल्म जगत में तूफान सा खड़ा हो गया था। इस पोस्टर में आमिर खान न्यूड थे और उनके हाथ में रेडियो था।

इस पोस्टर के बाद तीन और पोस्टर आ चुके हैं। इन पोस्टरों में आमिर एक बैंड बाजे वाले से लेकर पुलिस वाले तक बन चुके हैं। फिल्म के तीसरे और चौथे पोस्टर में संजय दत्त को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें