उनके बीच आज भी एक हेल्दी रिश्ता है
अमीन ने यह भी बताया कि आमिर आज भी रीना और किरण दोनों के साथ अच्छे रिश्ते रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘उनके बीच आज भी एक हेल्दी रिश्ता है। ‘पानी फाउंडेशन’ के जरिए आमिर, सत्य (सत्यजीत भटकल), किरण और रीना आज भी साथ में प्रोफेशनल तौर पर काम करते हैं।’
जब आमिर ने की थी रीना की मदद
अमीन ने एक पुरानी बात भी याद की, जब आमिर ने रीना का मुश्किल समय में साथ दिया था। उन्होंने कहा, ‘जब रीना के पिता का निधन हुआ था, तब आमिर ने मुझसे और करीम से पूछा कि क्या हम मदद कर सकते हैं। उस समय रीना सफर में थीं और आमिर अंतिम संस्कार तक वहीं रुके रहे।’
ये भी पढ़ें- ‘उसे टूटते और रोते देखा है’, तीसरी शादी पर विवाद के बीच आमिर के दोस्त का बयान; निजी जीवन पर किए बड़े खुलासे
आमिर खान और गौरी स्प्रैट
- फोटो : इंस्टाग्राम