Aamir Khan and Gauri Spratt: आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ कई ईवेंट्स में नजर आ चुके हैं। हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के बीच काफी अंडरस्टेंडिंग देखने को मिलती है। हाल ही में आमिर खान अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर चर्चा की थी, जहां उन्होंने गौरी की जमकर तारीफ की। उन्होंने गौरी के साथ रहने पर खुदको ‘बहुत लकी’ बताया।
मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं
विज्ञापन
हाल ही में नवभारत टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि गौरी के साथ उनका रिश्ता उन्हें भावनात्मक रूप से कैसे बदल रहा है।
आमिर ने कहा, ‘मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं कि मेरी मुलाकात गौरी से हुई और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वो बहुत अच्छी हैं। उनके साथ मुझे सुकून मिलता है। हालांकि मेरा (एक्स वाइफ) किरण राव और रीना दत्ता के साथ भी बहुत गहरा रिश्ता था, लेकिन चीजें चल नहीं पाईं। जब आपने यह सवाल पूछा, तो मुझे लगा कि मैं बहुत लकी हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। हम दोनों साथ में बहुत खुश हैं। मुझे लगता है कि अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।’
Trending Videos
आमिर खान-गौरी स्प्रैट
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान के रिलेशनशिप के बारे में
बता दें कि आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे ईरा खान और जुनैद खान हैं। इसके बाद उन्होंने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की, लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए। हालांकि, दोनों आज भी अपने बेटे आजाद राव खान की साथ में परवरिश कर रहे हैं।
'एक दिन' फिल्म के बारे में?
फिल्म 'एक दिन' 1 मई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से साउथ की अभिनेत्री साई पल्लवी हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। इसमें उनके साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान लीड रोल में हैं। इसके निर्देशक सुनील पांडे हैं। यह फिल्म पहले 7 नवंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी। मगर अब यह 1 मई को रिलीज होगी।