फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान ने अपनी शादी में पहनी पायल; फैंस ने किए मजेदार कमेंट, बोले- 'ये हैं असली घुंघरू सेठ'

Mon, 06 Jul 2026 11:50 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Wear Payal In Marriage: आमिर खान की तीसरी शादी काफी चर्चा में रही। अपनी शादी में वह पायल पहने नजर आए। इस पर फैंस ने मजेदार कमेंट किए हैं।
विज्ञापन
पायल पहने नजर आए आमिर खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान ने अपनी लंबे वक्त से पार्टनर रही गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। उन्होंने घर पर निजी समारोह में शादी की। शादी में परिवार के सदस्य और खास दोस्त ही शामिल हुए। शादी के बाद आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने डांस किया और एक दूसरे को गले लगाया। इस बीच फैंस की नजर आमिर खान के पैरों पर गई। फैंस ने देखा कि आमिर खान ने अपनी शादी में पायल पहनी थी। इस पर उन्होंने मजेदार कमेंट किए हैं।
विज्ञापन

आमिर गौरी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर आमिर खान के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान अपने घर के बाहर मेहमानों से मिल रहे हैं। वह उनसे बातें कर रहे हैं। उन्होंने आईवरी कलर का धोती-कुरता पहना है। जहां सभी लोगों ने जूते या चप्पल पहने हैं वहीं आमिर खान नंगे पैर हैं। उन्होंने पैरों में मोटी पायल पहनी है। आमिर की पायल पर फैंस की नजरें टिक गईं।

Satluj Ban: क्या फिर रिलीज होगी 'सतलुज'? निर्देशक हनी त्रेहान की उम्मीद भरी पोस्ट से लगने लगीं ऐसी अटकलें

यूजर्स के कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने पायल को लेकर किया कमेंट
आमिर खान के पायल पहनने को लेकर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा 'असली घुंघरू सेठ'। दूसरे यूजर ने लिखा 'पैरों में बंधन हैं इसलिए शायद अब शादी नहीं करेंगे।' तीसरे यूजर ने पूछा 'ये कौन से गोले से आए हैं?' एक और यूजर ने कमेंट में लिखा 'यही है कलयुग'।
 

 
विज्ञापन

आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान ने किया डांस
आमिर खान की शादी का एक वीडियो उनके दोस्त इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि आमिर खान ने पहले शादी की। इसके बाद गौरी स्प्रैट का हाथ चूमा। इसके बाद दोनों ने सबके सामने डांस किया। आमिर खान ने गौरी को गले भी लगाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें