फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत श्री अकाल की अरदास के साथ आ पहुंचे लाल सिंह चड्ढा, आमिर खान ने साझा किया फिल्म का दिलचस्प लुक

Mon, 18 Nov 2019 01:15 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Aamir Khan - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" का आकर्षक लोगो जारी करने के बाद, आमिर खान ने फिल्म से रोमांचक लेकिन मासूमियत से भरा लुक शेयर किया है। अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होने जा रही आमिर खान की ये फिल्म अपने एलान के दिन से ही चर्चा में हैं। ऑस्कर विजेता मशहूर हॉलीवुड फॉरेस्ट गम्प की रीमेक के तौर पर बनी रही लाल सिंह चड्ढा एक फौजी की कहानी है जो वह एक बस अड्डे पर बैठकर लोगों को सुनाता रहता है। इस कहानी में देश, काल और परिस्थिति का अनोखा चित्रण देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


हफ्ते के पहले ही दिन आमिर खान ने अपनी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा से एक अनोखा लुक जारी करते हुए सोशल मीडिया पर हंगामा कर दिया। इस लुक में आमिर का चेहरा कुछ कुछ थ्री ईडियट्स और पीके जैसी फिल्मों के उनके मासूमियत भरे लुक जैसा ही दिख रहा है। सुबह इस लुक के जारी होते ही लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया और दोपहर तक ये सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड्स में शुमार हो गया। 



आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया पर ये लुक शेयर करते हुए लिखा है,"सत श्री अकाल। माईसेल्फ लाल, लाल सिंह चड्ढा।" पहले फिल्म का लोगो और अब फिल्म के इस लुक पोस्टर के साथ आमिर खान ने अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली अपनी इस फिल्म के लिए हवा बनानी शुरू कर दी है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा को अतुल कुलकर्णी ने लिखा है और इसके निर्देशक हैं अद्वैत चंदन।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कल्कि का खुलासा अपनी प्रेग्नेंसी से थीं अंजान, कहा, 'सिर्फ इसलिए शादी नहीं करना चाहते...'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें