बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान पर हमेशा सबकी नजरें बनी रहती हैं। बात उनके अगले फिल्म प्रोजेक्ट की हो या सोशल मीडिया त्याग करने जैसे किसी निजी फैसले की, वे हमेशा सुर्खियों में छा जाते हैं। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि अपने मेगा-प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ को उन्होंने ठंडे बस्ते में डालने का निर्णय किया है। इसके बाद मिस्टर खान ने सोशल मीडिया से भी अलविदा कह दिया। इसके बाद उन्हें कोरोना वायरस ने जकड़ लिया। तबसे वो लगातार ही चर्चा में हैं।