फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान ने आटे के साथ बांटे 15 हजार रुपये, जानिए क्या है वायरल खबर की सच्चाई

Mon, 04 May 2020 10:18 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान और वायरल पोस्ट की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना काल में मदद के लिए बॉलीवुड सितारे किसी भी तरह पीछे नहीं हैं। ऐसे में  बॉलीवुड सेलेब्स बढ़ चढ़कर मदद कर रहे हैं, इस बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान भी आटे के साथ 15 हजार रुपये बांट रहे हैं। लेकिन अब इस खबर की सच्चाई सामने आ गई है।
विज्ञापन

2 of 5
Aamir Khan - फोटो : Social Media
दरअसल अप्रैल महीने के आखिर में सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट सामने आए थे जिनमें दावा किया जा रहा था कि आमिर खान ने 23 अप्रैल को दिल्ली के एक इलाके में ट्रक भरकर आटे के एक-एक किलो के पैकेट भेजे। वहीं सोशल मीडिया पोस्ट में जो खास बात कही जा रही है कि वो ये कि इन आटे के पैकेट के अंदर 15 हजार रुपये भी छुपे हुए थे।
विज्ञापन

3 of 5
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सोशल मीडिया पर ये पोस्ट खूब वायरल हुए थे। लेकिन अब आमिर खान ने खुद इस बारे में ट्वीट किया है। आमिर खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दोस्तों, मैं वो शख्स नहीं हूं जो आटे में पैसे रखकर बांट रहा है। या तो ये फेक स्टोरी है या फिर रॉबिन हुड अपनी सच्चाई बताना नहीं चाहता। सुरक्षित रहें और सभी को प्यार।'

4 of 5
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
याद दिला दें कि कोरोना के खिलाफ पूरा बॉलीवुड भी आगे आ गया है। इससे पहले आमिर खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने पुलिस को सलाम किया था और उनके जज्बे और हौसले की तारीफ की थी। इसके साथ ही आमिर ने एक अकाउंट की डिटेल साझा करते हुए सभी को मदद के लिए भी प्रेरित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aamir Khan - फोटो : amar ujala mumbai
गौरतलब है कि आमिर खान की अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा है। फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर्स सामने आए थे, जिनमें आमिर खान का लुक रिवील किया गया था। इसके अलावा भी फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें