आमिर खान ने एक अच्छे पति का फर्ज निभाते हुए अपनी पत्नी किरण की बात मानते हुए वह काम किया है जिसे वह सालों से नहीं कर पा रहे थे। आमिर, किरण के कहने पर नॉनवेज का त्याग कर वेजिटेरियन बन गए हैं।
वैसे आमिर खान 50 साल के आसपास हो गए हैं ऐसे में नॉनवेज छोड़कर वह बीमारियों से भी बचने की सोच रहे हैं। साथ ही युवा दिखने की चाहत आमिर में अभी भी है। इसलिए उन्होंने मांसाहारी भोजन से पूरी तरह से मोहभंग कर लिया है।
उम्र के इस पड़ाव पर भी आमिर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो रही हैं ऐसे में आमिर का भी फर्ज बनता है कि वह अपने प्रशंसकों को लंबे समय मनोरंजन कर सकें। आमिर सालों से नॉनवेज का मजा लेते रहे हैं।
बताया जाता है बिरयानी और मटन कोरमा खाए बिना आमिर रह नहीं सकते थे। लेकिन अब इसके उलट आमिर इन चीजों की तरफ पलट कर देख भी नहीं रहे। हालांकि नॉनवेज छोड़ने के लिए उनकी पत्नी किरण ने उनको प्रेरित किया।
किरण ने उनको नॉनवेज से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया। साथ ही यह भी बताया कि नॉनवेज छोड़ने से तमाम बीमारियों से दूर हुआ जा सकता है और लंबे समय तक युवा दिख सकते हैं।
आमिर चाह कर भी नॉनवेज नहीं छोड़ पा रहे थे लेकिन किरण के समझाने पर उन्होंने ये कर दिखाया। वैसे आमिर की पत्नी किरण खुद शाकाहारी हैं और उन्होंने आमिर को ऐसा वीडियो दिखाया जिसमें चिकित्सक साफ कह रहे हैं कि नॉनवेज छोड़ने से कम से कम 15 बीमारियों से आराम से बचा जा सकता है।