पूनम पांडे को बेंगलुरु की एक स्थानीय अदालत ने बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहा दो साल पुराना केस रद्द कर दिया है।
बेंगलुरु के एस उमेश ने इस बोल्ड अभिनेत्री के खिलाफ 2012 की उस तस्वीर से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराई थी।
पूनम ने उस विज्ञापन के लिए सेमी न्यूड पोज दिया था और उनके हाथ में सचिन तेंदुलकर के चेहरे वाली भगवान विष्णु की तस्वीर थाम रखी थी।