इन दिनों स्टार किड्स के एक्टिंग डेब्यू की खबरों से फिल्मी गलियारा पटा हुआ है। ऐसे में एक और स्टार किड के डेब्यू की खबरें आ रही है वो भी महज दस दिनों में। जी हां आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद सिर्फ दस दिनों के भीतर एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं।
लेकिन हम आपको बता दें कि वो किसी फिल्म या टेलीविजन में नहीं बल्कि थिएटर में एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस प्ले को कासर थाकोरे पदमासी डायरेक्ट कर रहे हैं।
पढ़ें- अचानक ही बड़ी दिखने लगी थीं हंसिका मोटवानी, 16 की उम्र में 18 साल बड़े एक्टर संग किया था रोमांस
डायरेक्टर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया, 'इस प्ले के लिए ओपन ऑडिशंस रखा गया था किसी ने जुनैद को मेरा नंबर दिया। उन्होंने कहा वो ड्रामा स्कूल से हैं और उनके पास कई बढ़िया आइडिया भी हैं और जुनैद काम करने के लिए जल्दी आने और देर तक सेट पर रुकने के लिए भी तैयार हैं।'
जुनैद ने एचआर कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन किया इसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। अब देखना ये होगा कि आमिर खान के बेटे की एंट्री फिल्मों में कब होती है।
पढ़ें- VIDEO: पार्टी में सैफ के बेटे के पीछे आईं मलाइका, चिल्लाईं- 'इब्राहिम इब्राहिम' और फिर...