फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में काम करने के लिए एक एक भी पैसा नहीं लेते आमिर खान, खुद किया ये बड़ा खुलासा

Tue, 30 Oct 2018 04:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
thugs of hindostan
विज्ञापन
बॉलीवुड को एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने वाले आमिर खान अब अपनी अगली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अपनी फिल्मों के फ्लॉप होने से नहीं डरते । साथ ही आमिर ने अपनी सफलता के बारे में बात की । 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं असफल होने से नहीं डरता हूं । मैं कुछ नया ट्राई नहीं करने से डरता हूं । बतौर निर्माता और निर्देशक जब कोई कहानी दर्शकों को छूती है तब मैं महसूस करता हूं कि मैंने कुछ हासिल कर लिया है' । साथ ही आमिर ने ये बताया कि वो अपनी फिल्मों के लिए एक पैसा भी नहीं लेते । 



आमिर कहते हैं,  'मैं अपनी फिल्मों के लिए फीस के तौर पर एक रुपया भी नहीं लेता। यह ख्याल रखना मेरी जिम्मेदारी है कि फिल्म की लागत वसूल हुई हो और पूरी टीम को भुगतान किया जा चुका है । जब यह हो जाता है तो मुझे फिल्म के मुनाफे में मेरा हिस्सा मिलता है । यह मुझमें जिम्मेदारी की भावना भरता है'।
विज्ञापन


बता दें कि आमिर की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे । फिल्म में वो बख्तावर का किरदार निभाएंगे । वहीं आमिर फिरंगी मल्लाह के रोल में होंगे। फिल्म को डिजिटल रूप में आईमैक्स फॉर्मेट में बनाया गया है । यह इस फॉर्मेट में पांचवीं भारतीय फिल्म है ।



इससे पहले 'धूम 3', 'बैंग बैंग', 'बाहुबली 2' व 'पद्मावत' को आईमैक्स फॉर्मेट का रूप दिया गया था । 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवंबर को रिलीज होगी । फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक एपिक एक्शन एडवेंचर है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें