फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीके' में पहली बार दिखेगा आमिर का बेटा

Wed, 03 Apr 2013 12:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्त से हुआ उनका बड़ा बेटा जुनैद खान फिल्मों में इंट्री करने जा रहा है। राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म 'पीके' में आमिर के बड़े बेटे जुनैद की पहली झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


17 साल का जुनैद खान फिल्मों में इंट्री करने के लिए तैयार है। 'सत्यमेव जयते' में पर्दे की पीछे जिम्मेदारी संभालने के बाद अब जुबैद पर्दे पर दिखने जा रहा है।

राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म 'पीके' में जुनैद खान आमिर खान के संग अभिनय करता हुआ नजर आएगा। मजे की बात यह है कि जुबैद के पापा आमिर इस फिल्म में लीड रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुनैद इस फिल्म में एक भूमिका करने के साथ ही निर्देशक राजकुमार हिरानी को असिस्ट भी करेगा।

जुनैद खान की इंट्री के साथ ही आमिर ऐसे बिरले कलाकारों में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने अपने बेटे के साथ किसी फिल्म में काम किया हो।

आमिर खान के बेटे के साथ उनकी पत्नी किरण राव भी इस फिल्म में एक खास भूमिका में दिखेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें