हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के परिवार की यह महिला जल्द ही आपको आने वाली फिल्म सांड की आंख में नज़र आने वाली हैं। यह महिला और कोई नहीं बल्कि आमिर की बड़ी बहन निखत खान हैं।
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर यह फिल्म दुनिया की सबसे दो वृद्ध महिला शूटर्स चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की ज़िंदगी पर आधारित है। तुषार हीरानंदानी निर्देशित और अनुराग कश्यप निर्मित इस फिल्म की शूटिंग पुणे के आखिरी शेड्यूल के बाद खत्म हो चुकी है।
निखत खान के लिए यह फिल्म डेब्यू फिल्म होगी। निखत इस फिल्म में अहम किरदार करते नज़र आएंगी। फिल्म में उनका किरदार एक महारानी का है।
हालांकि ऐसा नहीं है कि निखत पहली बार किसी फिल्म पर काम करने जा रही हैं, अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने अपने और आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन के साथ मिलकर उनकी पहली फिल्म बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर " तुम मेरे हो " प्रोड्यूस की थी।