फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर ने मुंह पर लगाए भगवान के स्टीकर!

विज्ञापन
विज्ञापन
पीके का एक और नया डायलॉग प्रोमो रिलीज हो गया है। इसमें आमिर बहुत ही मजेदार स्टाइल में सेल्फ डिफेंस का नया स्टाइल बता रहे हैं। इस ट्रेलर में भी आमिर और अनुष्का ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


आमिर लाल होंठ और फटी आंखों के साथ गाल पर भगवान के दो स्टीकर चिपकाए हुए दिख रहे हैं। इसमें अनुष्का पूछती हैं कि उन्होंने स्टीकर क्यों चिपका रखा है तो आमिर बड़े ही मज़ेदार ढंग से कहते हैं 'डिफेंस, अरे डिफेंस, सेल्फ डिफेंस, ताकि लोग पीटे नहीं।'

पर इसकी प्रेरणा पीके ने कहां से ली ये सुनकर आप लोट पोट हो जाएंगे....इसलिए ये हम नहीं बताएंगे...ये जानने के लिए देखिए पीके का नया

पीके 19 दिसंबर को रिलीज़ के लिए तैयार है। राजकुमार हीरानी की इस फिल्म में आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे।
विज्ञापन



देखिए डायलॉग प्रोमो-

विज्ञापन

आमिर के बेटे ने जिद्द करके देखी 'पीके'

आमिर खान के बेटे आजाद भी 'पीके' के बहुत बड़े फैन हो गये हैं। आमिर खान अपने बेटे आजाद को पीके फिल्म की डबिंग के दौरान स्टूडियो ले जाते थे। आमिर खान ने सबसे पहले इस बात की इजाजत ली कि वो आजाद को अपने साथ फिल्म की डबिंग में ले जा सकते हैं।


आजाद बाहर आकर सभी से बताते कि पापा फिल्म में बहुत ही अच्छे लग रहे हैं। आमिर खान भी अपने बेटे द्वारा अपनी तारीफ सुनकर काफी खुश हुए। आजाद बार बार आमिर से कहते कि वो पीके देखना चाहते हैं, जिसके बाद उन्हें फिल्म दिखाई गई। इसके बाद फिल्म से जुड़े लोगों के अलावा आजाद ने ही यह फिल्म देखी है।


राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित पीके फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाहॉल में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के मन में बहुत जिज्ञासा है। फिल्म में आमिर खान और अनुष्का शर्मा के अलावा संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें