यदि आपको सोनम कपूर के पहने हुए कपड़ों में दिलचस्पी है तो आपके पास उनको खरीदने का मौका है। सोनम कपूर ऐसे कपड़े नीलाम कर रही हैं।
सोनम ने मशहूर स्टाइलिस्ट परनिया कुरैशी के साथ अपने पुराने कपड़ों को लेकर एक डील की है। डील के तहत सोनम के कपड़े परनिया की पॉप-अप शॉप पर बेचे जाएंगे और इससे जो भी फायदा होगा वह स्माइल फाउंडेशन को जाएगा। ये सोनम की समाज सेवा है जिसे वह अपने कपड़ों के माध्यम से पूरी कर रही हैं।
काफी समय से जुड़ी हैं फाउंडेशन से
सोनम काफी लंबे समय से स्माइल फाउंडेशन से जुड़ी हुई हैं जो कि गरीब बच्चों और युवाओं की मदद करनेवाला एक एनजीओ है। सोनम अलग-अलग समय पर इन एनजीओ की आर्थिक मदद करती रहती हैं।
सोनम के वार्डरोब में देसी-विदेशी टॉप ब्रांड्स हैं जिनमें रॉबर्ट कैवेलाई, मार्क केन, हैल्स्टन हैरिटेज, अनिता डोगरे, परनिया कुरैशी, निशिका लुल्ला, अत्सु, मसाबा और डिज्नी समेत कई बड़े ब्रांड्स के कपड़े शामिल हैं।
इस चैरिटी के बारे में बात करते हुए सोनम ने कहा मुझे वह कपड़े बहुत ही ज्यादा पसंद हैं जो कि परनिया और मैंने अपनी वार्डरोब से चुने हैं। उन्होंने कहा कि मैंने इन कपड़ों ज्यादा नहीं पहना है और वह एकदम नए हैं। आप इन्हें खरीदकर अफसोस नहीं करेंगे।