पार्वती भाभी को भला देश कैसे भूल सकता है। डेली सोप में पार्वती भाभी का अहम किरदार निभाने वाली साक्षी तंवर का नाम छोटे परदे की सबसे मशहूर अभिनेत्री के तौर पर लिया जाता है। वह हिंदुस्तान की आदर्श बहू हैं।
छोटे परदे की यह सुंदर सलोनी बहू 23 दिसंबर को बड़े परदे पर नए अवतार में दिखेगी। छोटे परदे और बड़े परदे के इस अनूठे संगम का हिंदी सिनेमा के चाहने वालों को बेसब्री से इंतजार है। नितेश तिवारी निर्देशित यह फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
यह तो सभी जानते हैं कि अगर अभिनेता आमिर खान कोई काम हाथ में लेते हैं, तो उसे सौ फीसदी परफेक्शन के साथ करने में ही यकीन रखते हैं। आमिर ने ‘दंगल’ के लिए जो मशक्कत की है, वह अपने आप में एक मिसाल बन चुकी है। हिंदी सिनेमा में इससे पहले किसी भी कलाकार ने किरदार के लिए अपना वजन 27 किलो कम नहीं किया। आमिर का यह माचो अवतार देखने की तमन्ना हर दर्शक को है। तो दूसरी तरफ साक्षी तंवर ने भी फिल्म ‘दंगल’ के लिए दिनरात मेहनत की है।