फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में आमिर की 'दंगल' ने किया मंगल, कमा लिए इतने करोड़

Sun, 14 May 2017 11:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
आमिर खान 'दंगल'
विज्ञापन
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' भारत में तो धूम मचा ही चुकी है अब ये फिल्म चीन में भी धमाल मचा रही है। उनकी ये फिल्म अपना ही बनाया रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
विज्ञापन


आमिर खान की 'दंगल' 5 मई को चीन में रिलीज हुई थी। रिलीज के केवल नौ दिनों के अंदर ही फिल्म ने 301.50 करोड़ कमा लिए हैं। आपको बता दें कि 'दंगल' की भारत में कुल कमाई 387.38 करोड़ है। अगर चीन में फिल्म की रफ्तार ऐसे ही रही तो ये जल्द ही 400 करोड़ कमा लेगी। चीन में फिल्म हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों से भी आगे है। इसने 'गार्जियन्स ऑफ दी गैलेक्सी वॉल्युम 2' को भी बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है।
  Now digest this fact...#Dangal *lifetime biz* in China will be MUCH, MUCH HIGHER than its *lifetime biz* in India [₹ 387.38 cr]... Shocked? — taran adarsh (@taran_adarsh) May 14, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन



आमिर खान को चीन में काफी पसंद किया जाता है। साल 2009 में आई उनकी फिल्म 'थ्री इडियट्स' ने चीन में ताबड़तोड़ कमाई की शुरुआत की थी। इसके बाद 2014 में आई 'पीके' को भी चीन में खूब प्यार मिला। 'दंगल' ने भी अपने तीन दिनों में ही 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें