मैं सोनम जी के बारे में नहीं जानता था
इस पर आमिर खान ने कहा, ‘नहीं, यह सच नहीं है। यह एक गलतफहमी है। जब हम ‘3 इडियट्स’ बना रहे थे, तब मैं सोनम जी के बारे में नहीं जानता था। मैंने हाल ही में ‘चतुर’ का एक वीडियो देखा, जिसमें उन्होंने ऐसा कहा, लेकिन वह गलत हैं।
हो सकता है वह ऐसा सोचते हों, लेकिन मैं साफ करना चाहता हूं कि न तो राजू और न ही अभिजात (राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी), हममें से कोई भी उस समय सोनम जी को नहीं जानता था।
लेकिन सोनम जी जो काम कर रहे हैं, वह बहुत अच्छा है। हमें उनका सम्मान करने के लिए यह जरूरी नहीं है कि वह किसी फिल्म के किरदार से जुड़े हों। मैं बस यह बात सच के तौर पर बताना चाहता था।’
भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक
- फोटो : सोशल मीडिया
28 जून से भूख हड़ताल पर हैं सोनम वांगचुक
लद्दाख के जाने-माने इंजीनियर, इनोवेटर और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक सीजेपी के प्रोटेस्ट से जुड़े हुए हैं। वे 28 जून से दिल्ली के जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ‘आइस स्तूप’ बनाने के लिए मशहूर वांगचुक, रेमन मैगसेसे अवॉर्ड विजेता भी हैं। वांगचुक का कहना है कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय नहीं होती, वे अपना अनशन जारी रखेंगे।
ये भी पढ़ें- अनुराग कश्यप से लेकर सयाजी शिंदे तक, वांगचुक के समर्थन में उतरे सितारे; किसी ने जताई चिंता तो कोई हुआ नाराज