फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: ‘सितारे जमीन पर’ के अलावा आमिर की ये फिल्में भी रहीं रीमेक-इंस्पायर, एक पर लगा कहानी चोरी का आरोप

Sat, 07 Jun 2025 05:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जल्द ही आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी आम बॉलीवुड फिल्मों से हटकर नजर आ रही है। वैसे आमिर की यह फिल्म एक विदेशी फिल्म का रीमेक है। आमिर खान की कई और फिल्में भी साउथ और विदेशी फिल्मों की रीमेक रही हैं या उनसे इंस्पायर रही हैं।

विज्ञापन
'सितारे जमीन पर', 'लाल सिंह चड्ढा' और 'गजनी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म में आमिर एक कोच के रोल में नजर आ रहे हैं, जो स्पेशल चाइल्ड की एक बॉस्केटबॉल टीम को ट्रेनिंग देते हैं। इस फिल्म को आर.एस प्रसन्ना ने निर्देशित किया है। बताते चलें कि आमिर की यह मूवी स्पेनिश फिल्म ‘चैंपियन(2018)’ का रीमेक है। इस फिल्म से पहले भी आमिर खान की कई फिल्में दूसरी मूवीज का रीमेक या उनसे इंस्पायर रही हैं। एक नजर आमिर खान की ऐसी ही फिल्मों पर। 

विज्ञापन

लाल सिंह चड्ढा - फोटो : यूट्यूब

लाल सिंह चड्ढा
साल 2022 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ भी हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप(1994)’ का रीमेक थी। ‘फॉरेस्ट गंप’ अपने समय की हिट फिल्म थी जबकि ‘लाल सिंह चड्ढा’ फ्लॉप साबित हुई। आमिर खान की इस फिल्म को अद्वैत चंदन ने निर्देशित किया था। 

गजनी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

गजनी
साल 2008 में ‘गजनी’ नाम की फिल्म आमिर खान ने की थी, यह फिल्म सुपरहिट रही। यह फिल्म आर मुरुगदास निर्देशित तमिल फिल्म ‘गजनी’ का रीमेक थी। हिंदी फिल्म को भी मुरुगदास ने डायरेक्ट किया था। 

दिल है की मानता नहीं 
‘दिल है कि मानता नहीं(1991)’ भी हॉलीवुड फिल्म ‘इट हैपेंड वन नाइट(1934)’ से इंस्पायर थी। इस फिल्म को महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। फिल्म में पूजा भट्ट और आमिर खान की रोमांटिक जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। 

अकेले हम अकेले तुम 
साल 1995 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘अकेले हम अकेले तुम’ भी एक हॉलीवुड फिल्म पर आधारित थी। हॉलीवुड फिल्म ‘क्रेमर वर्सेज क्रेमर(1979)’ की कहानी और आमिर खान की फिल्म ‘अकेले हम अकेले तुम’ की स्टाेरी लगभग एक जैसी थी। इस फिल्म को मंसूर खान ने निर्देशित किया था। 

विज्ञापन

फिल्म 'लापता लेडीज' - फोटो : इंस्टाग्राम@raodyness
लापता लेडीज 
साल 2024 में रिलीज हुई आमिर खान प्रोड्यूस फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर में शामिल हुई। आगे चलकर इस फिल्म पर कहानी, प्लॉट चोरी का आरोप भी लगा। दरअसल, फिल्म ‘लापता लेडीज’ और एक अरबी शॉर्ट फिल्म ‘बुर्का सिटी(2019)’ के कई सीन्स बिल्कुल एक जैसे नजर आए। बाद में ‘लापता लेडीज’ के राइटर ने कहानी चोरी करने के आराेप को पूरी तरह से नाकार दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें