लाल सिंह चड्ढा
साल 2022 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ भी हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप(1994)’ का रीमेक थी। ‘फॉरेस्ट गंप’ अपने समय की हिट फिल्म थी जबकि ‘लाल सिंह चड्ढा’ फ्लॉप साबित हुई। आमिर खान की इस फिल्म को अद्वैत चंदन ने निर्देशित किया था।
गजनी
साल 2008 में ‘गजनी’ नाम की फिल्म आमिर खान ने की थी, यह फिल्म सुपरहिट रही। यह फिल्म आर मुरुगदास निर्देशित तमिल फिल्म ‘गजनी’ का रीमेक थी। हिंदी फिल्म को भी मुरुगदास ने डायरेक्ट किया था।
दिल है की मानता नहीं
‘दिल है कि मानता नहीं(1991)’ भी हॉलीवुड फिल्म ‘इट हैपेंड वन नाइट(1934)’ से इंस्पायर थी। इस फिल्म को महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। फिल्म में पूजा भट्ट और आमिर खान की रोमांटिक जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।
अकेले हम अकेले तुम
साल 1995 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘अकेले हम अकेले तुम’ भी एक हॉलीवुड फिल्म पर आधारित थी। हॉलीवुड फिल्म ‘क्रेमर वर्सेज क्रेमर(1979)’ की कहानी और आमिर खान की फिल्म ‘अकेले हम अकेले तुम’ की स्टाेरी लगभग एक जैसी थी। इस फिल्म को मंसूर खान ने निर्देशित किया था।