फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर ने अपनी फिल्म 'दंगल' को लेकर किया बड़ा ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान पिछले काफी समय से अपनी फिल्म 'दंगल' की तैयारियों में बिजी हैं। अब उन्होने इसे लेकर बड़ा ऐलान किया है। फिल्म 'दंगल' के अपने किरदार में खुद को ढालने के लिए आमिर को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। यहां तक कि आमिर ने इस फिल्म के लिए अपना वजन 90 किलो कर लिया है।
विज्ञापन


लंबे समय से उनके फैंस को इस बात का इंतजार था, कि कब आमिर इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। आखिर आमिर ने अपने प्रशंसकों की इस शंका का जवाब दे दिया है। आमिर ने 'दंगल' की शूटिंग तय कर दी है। इस फिल्म की शूटिंग 1 सितंबर से शुरू होगी।

'दंगल' की शूटिंग पंजाब और हरियाणा में होगी। 'दंगल' पहलवान महावीर फोगट और उनकी बेटियों की जिंदगी की कहानी है। जिसमें आमिर पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। आमिर ने इस रोल में खुद को ढालने के लिए ही अपना वजन नब्बे किलो कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात में शूटिंग को लेकर आमिर उत्साहित

'दंगल' हरियाणा के पहलवान महावीर फोगट और उनकी बेटियों की कहानी है। इसलिए इसकी शूटिंग भी हरियाणा पंजाब के देहात में होगी। इसको लेकर आमिर काफी उत्साहित हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग किला रायपुर लुधियाना में भी होगी, यहां पर हर साल किला रायपुर स्पोर्ट्स फेस्टिवल होता है।

खास बात ये है, कि इस स्पोर्ट्स फेस्टिवल को रूरल ओलंपिक माना जाता है। 'दंगल' में आमिर की पत्नी का किरदार टीवी की मशहूर एक्ट्रेस साक्षी तंवर निभाएंगी। फिल्म दिसंबर 2016 में रिलीज हो सकती है। फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट करेंगे।

आमिर की बेटियों के रोल में फातिमा शेख और सान्या मल्होत्रा दिखेंगी। जबकि सान्या और फातिमा के बचपन के रोल को जायरा वसीम और सुहानी भटनागर निभाएंगी। फिल्म डिजनी यूटीवी प्रोड्यूस कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें