करियर और फिल्मों पर की बातें
आमिर खान ने अपने जन्मदिन का जश्न पैपराजी के साथ मनाया। केक कटिंग के बाद सबको अपने हाथों से केक खिलाया और फिर अपने करियर और आगामी प्रोजेक्ट्स पर कई बातें शेयर की हैं। आमिर खान का यह वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड (@instantbollywood) के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
शाहरुख और सलमान के साथ करेंगे फिल्म
आमिर खान से पैपराजी ने पूछा कि वे, शाहरुख खान और सलमान खान साथ में फिल्म करेंगे? इस पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने कहा, 'जरूर आएंगे। हम तीनों भी ऐसी कोई फिल्म करना चाहेंगे। जैसे ही कोई अच्छी कहानी आती है तो हम जरूर करेंगे'।
फैंस बोले- '60 साल के कहां से लगते हैं?'
आमिर खान ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर पैपराजी का दिन बना दिया। उनके प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस और नेटिजन्स इन पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप कहीं से भी 60 साल के नहीं लग रहे'। एक अन्य यूजर ने लिखा, '60वां नहीं 30वां जन्मदिन कहिए'। आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो बतौर एक्टर वे फिलहाल इंडस्ट्री से दूर हैं। हालांकि, बतौर निर्माता वे सक्रिय हैं।
Aamir Khan: जन्मदिन से पहले आमिर खान का बड़ा एलान, महाभारत पर बना रहे फिल्म, तैयारी हो गई शुरू