आमिर खान, गौरी स्प्रैट
- फोटो : सोशल मीडिया
चार साल की लीज, हर साल बढ़ेगा किराया
दस्तावेजों के मुताबिक, आमिर खान और प्रॉपर्टी डेवलपर सीजन्स एवेन्यूज प्रॉपर्टीज के बीच ये समझौते किए गए हैं। लीज की अवधि 48 महीने यानी चार साल की है। यह समझौता 1 जनवरी 2027 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2030 तक चलेगा।
तीनों फ्लैट के किराए में हर साल 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। वहीं, इनका कुल सिक्योरिटी डिपॉजिट 38 लाख रुपये है, जो एक महीने के कुल किराए के बराबर है। शुरुआती किराए के हिसाब से आमिर खान को एक साल में कुल 4.56 करोड़ रुपये किराए के तौर पर देने होंगे।
समझौते के मुताबिक, सोसायटी मेंटेनेंस, पानी का बिल और प्रॉपर्टी व नगर निगम से जुड़े मौजूदा और भविष्य के टैक्स किराए में शामिल हैं। इनका भुगतान मकान मालिक की तरफ से किया जाएगा। इसके अलावा, आमिर इन अपार्टमेंट में किसी तरह का ढांचागत बदलाव या स्थायी निर्माण भी नहीं कर सकेंगे।
फिलहाल इस मामले पर आमिर खान और प्रॉपर्टी डेवलपर की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें- एवेंजर्स डूम्सडे: रिलीज से पहले ही धमाका, एडवांस बुकिंग में इन दो बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़