फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्टूबर में शुरू होगी आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग, लोकेशन पर बैन रहेंगे फोन

Thu, 08 Aug 2019 10:29 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
aamir khan - फोटो : file photo
विज्ञापन
आमिर खान ने अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के पहले की वर्कशॉप्स आयोजित करनी शुरू कर दी हैं। मशहूर हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प के आधिकारिक रीमेक के तौर पर बनी रही इस फिल्म में आमिर खान को युवावस्था से लेकर प्रौढ़ावस्था तक का किरदार निभाना है और इसके लिए जरूरी शारीरिक परिवर्तनों के लिए भी वह खुद को तैयार कर चुके हैं। एक ही फिल्म में खुद को अलग-अलग शारीरिक बदलावों के साथ आमिर इससे पहले फिल्म 'दंगल' में भी दिखा चुके हैं।
विज्ञापन


फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार निर्देशित कर चुके अद्वैत चंदन ने अपनी पूरी क्रू को फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के लिए एक अक्टूबर से तैयार रहने को कहा है। फिल्म के तकरीबन सारे तकनीशियनों की बुकिंग हो चुकी है। लोकेशन फाइनल हो चुकी है, बस अब फिल्म के सहायक कलाकारों का चयन इन दिनों आमिर खान के दफ्तर में जोरों से चल रहा है। 

आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के निर्देशक अद्वैत चंदन यह भी सावधानी बरत रहे है कि फिल्म का कोई भी लुक फिल्म की शूटिंग के दौरान बाहर न जाने पाए, इसके लिए फिल्म में काम करने वाले कलाकारों और तकनीशियनों से एग्रीमेंट भी साइन करवाए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी भी तकनीशियन को कैमरे वाला फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें