फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के साथ अनुराग कश्यप से पूछें अपना सवाल, जानें ये आसान तरीका

Wed, 07 Aug 2019 06:05 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला बिंदास के पाठकों को सितारों से सीधे सवाल पूछने का मौका फिर से आया है। इस बार के सितारे हैं अनुराग कश्यप। अनुराग निर्देशित वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स सीजन 2 इसी महीने की 15 तारीख ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

विज्ञापन


हिंदी सिनेमा में एक अलग तरह की धारा पकड़ कर अपनी अलग जगह पक्की करने वाले लेखक, निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपने सहयोगियों विक्रमादित्य मोटवाने, नीरज घेवन और मधु मंटेना के साथ मिलकर सेक्रेड गेम्स का दूसरा सीजन तैयार किया है। सेक्रेड गेम्स भारत में नेटफ्लिक्स की पहली ओरीजनल सीरीज रही है और इसने इस अमेरिकी प्लेटफॉर्म को भारत में काफी शोहरत दिलाई। अब इस सीरीज का दूसरा सीजन शुरू होने जा रहा है, जिसमें अंडरवर्ल्ड डॉन गणेश गायतोंडे और इंस्पेक्टर सरताज सिंह की कहानी एक नए मुकाम पर पहुंचने वाली है।

अनुराग कश्यप से सवाल पूछने की इच्छा रखने वाले पाठकों को फेसबुक पर अमर उजाला बिंदास के पेज पर जाना है और वहां सितारों से पूछिए सवाल पोस्ट के कमेंट बॉक्स में अपना सवाल लिखकर यह सवाल अपनी फेसबुक व़ॉल पर शेयर करना है। अमर उजाला बिंदास के फेसबुक पेज पर पूछे गए बेहतरीन सवालों को अमर उजाला अखबार में और अमर उजाला की वेबसाइट पर पाठकों के नाम के साथ प्रकाशित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें